फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एनएचएम कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त हो गया है। कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ के ईको गार्डन में 12 अक्तूबर से चल रहा आंदोलन सरकार के साथ सहमति बनने के बाद शुक्रवार को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एटा के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारियों के हितों से जुड़ी मांगों को लेकर शासन स्तर पर वार्ता हुई। 16 अक्तूबर को सरकार के साथ सहमति बनने के बाद प्रदेश कमेटी ने धरना समाप्त करने का फैसला लिया। जिलाध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अपने निर्धारित कार्यस्थलों पर पहुंचकर नियमित रूप से कामकाज शुरू करें। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि पर कार्यस्थल पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें