फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सफाई नायक से अभद्रता, कर्मचारियों में रोष

Thu, 07 Nov 2024 10:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा में सफाई कार्य का निरीक्षण करने गए सफाई नायक से कूड़ा डालने को लेकर 3 लोगों की कहासुनी हो गई। उन्होंने सफाई नायक से अभद्रता कर दी। घटना को लेक सफाईकर्मियों में रोष है। थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

सफाई नायक प्रेमचंद्र निवासी मोहल्ला कच्छपुरा ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह नगर पंचायत में सफाई नायक के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:30 बजे मोहल्ला मिश्राई में सफाई कार्य का निरीक्षण करने गया था। तभी फुद्दन, इसका भाई नौशाद और पुत्र दानिश निवासी मोहल्ला कुंजड़ियान रास्ते में मिल गए। मुझे जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि मेरे घर के सामने क्यों कूड़ा डलवाता है और समय से नहीं उठवाता है। इसके बाद नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारी एकत्रित होकर थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें