सोमवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद हुई उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। आंधी बारिश से कई स्थानों पर बिजली के फाल्ट हो गए। इस कारण घंटों बिजली गुल रही।
आंधी दोपहर करीब 2 बजे आई। करीब 10 मिनट तक तेज आंधी के बाद सोरों, सहावर सहित आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। आंधी-बारिश से कई जगहों पर फाल्ट हो गए, जिससे घंटों तक बिजली काट दी गई। आंधी-बारिश के बाद हुई उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। आंधी से छप्पर और तिरपाल तक उड़ गए।