फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र का बढ़ाएं मान, मिलकर करें सब मतदान

Mon, 06 Feb 2017 11:50 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
लोकतंत्र का बढ़ाएं मान, मिलकर करें सब मतदान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विधानसभा सामान्य निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बारह पत्थर मैदान से सोरों स्थित नई कलक्ट्रेट तक मानव शृंखला बनाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम के विजयेन्द्र पांडियन ने मतदाता जागरूकता रथ पर सवार होकर मानव शृंखला का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मानव शृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया जा रहा है। लोकतंत्र के पर्व में एक दीप आप भी जलाएं। लोकतंत्र का मान बढ़ाएं और सब मिलजुल कर मतदान करें। देश प्रदेश का भविष्य आपके हाथ में है। वोट आपकी ताकत है। अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। 11 फरवरी के मतदान दिवस को पर्व की तरह मनाएं। मानव शृंखला में कासगंज से सोरों मार्ग के 10 किमी लंबे क्षेत्र में 38 विद्यालयों के छात्र छात्राओं, आंगनबाड़ी, एएनएम, आशाएं व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। एक दूसरे का हाथ पकड़कर लोगों ने मतदान का संकल्प लिया।  मानव शृंखला में एडीएम राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें