फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तंबाकू व्यापारी के ठिकाने पर आयकर विभाग का सर्वे

Tue, 21 Nov 2023 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। गड़बड़ी की सूचना पर आयकर विभाग की टीम मंगलवार को नगर में पहुंची। यहां एक तंबाकू व्यापारी के ठिकाने पर सर्वे किया। दोपहर से शाम तक सर्वे कार्रवाई चलती रही। इस दौरान किसी को अंदर या बाहर नहीं जाने दिया और न ही कोई जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम दोपहर करीब 2 बजे मै. ओमप्रकाश एंड सुनील कुमार फर्म की पड़ताल करने पहुंची। मोहल्ला काशीराम स्थित इनके घर, गोदाम व कार्यालय पहुंचकर टीम ने आवागमन बंद करा दिया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाहर अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। दोनों ठिकानों पर एक साथ सर्वे शुरू किया गया। इस दौरान देर शाम तक विभिन्न दस्तावेजों को खंगाला जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें