फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चपरई पहुंची एमएमयू की जांच में 13 मरीज बुखार से पीड़ित मिले

Sun, 25 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव चपरई में एक ही परिवार के पांच बच्चों के बीमार होने के बाद रविवार को एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) जांच को पहुंची। टीम ने 66 लोगाें की जांच की। इसमें 13 लोग बुखार से पीड़ित मिले।
विज्ञापन

चपरई गांव में एक ही परिवार के पांच बच्चों के बीमार होने पर शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में हलचल पैदा हो गई। बीमार सभी पांच बच्चों को एबुंलेंस से मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां पांचों बच्चों का उपचार किया जा रहा है। एक ही परिवार के पांच बच्चों के बीमार होने पर रविवार को एमएमयू टीम जांच करने पहुंची। बुखार से पीड़ित सभी लोगों को दवा उपलब्ध कराई।
टीम के साथ पहुंचे सकीट स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि गांव में अधिकांश लोग सर्दी, जुकाम, खाज-खुजली से पीड़ित हैं। जिनको उपचार दिया गया है। तेज धूप, भीषण गर्मी, लू से बचाव के लिए लोगों से कहा गया है। अधिक से अधिक पानी और छाछ, शिकंजी पीने की सलाह दी गई है। गांव में सभी परिवारों को ओआरएस का वितरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें