जिले के एक मात्र पर्यटक स्थल पटना पक्षी विहार पर अव्यवस्थाओं के चलते
जहां पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। वहीं पक्षी विहार प्रशासन
द्वारा सूखी विशाल झील में खोदाई और साफ सफाई का काम कराया गया है। प्रवासी
पक्षी भी गायब हैं।
पक्षी विहार जाने वाले मार्ग की जर्जर हालत और परिवहन व्यवस्था के नाम
पर धक्कामार प्राइवेट बसों के कारण पर्यटकों ने पक्षी विहार से पूरी तरह से
किनारा कर लिया है। पक्षी विहार में पिछले कई सालों से विकास के नाम पर
कोई धनराशि न होने के कारण विकास नहीं हो पाया है। विशाल झील भी सूख गई है।
अब झील की सफाई और खोदाई का कार्य पक्षी विहार प्रशासन ने करा दिया है जो
करीब एक माह तक जारी रहेगा, ताकि झील में पानी भरा रहे तथा गंदगी साफ हो
जाए।
धनराशि के अभाव में विकास कार्य ठप
पर्यटक स्थल पटना पक्षी
विहार के वन क्षेत्राधिकारी बिहारीलाल ने बताया कि पक्षी विहार के विकास
के लिए धनराशि न होने के कारण विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। झील की
खोदाई के लिए नाम मात्र की धनराशि मिली है।
विकास कार्य न होने से पर्यटकों में आई कमी
प्रकृति
प्रेमी शिक्षक धीरजपाल ने कहा कि पक्षी विहार के अंदर और मार्गों की
अव्यवस्थाओं के साथ पक्षी विहार में नया विकास कार्य न होने के कारण
पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। विकास कार्य चलते रहेंगे तो पर्यटकों की
संख्या में बढ़ोतरी होगी।