फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाई कानूनी व्यवस्था व महंगाई के विरोध भाजपा पर बरसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा/जलेसर/अलीगंज। तीनों तहसीलों में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने धरना दिया। कानून व्यवस्था व महंगाई के विरोध में भाजपा पर जमकर बरसे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर सरकारी मशीनरी से बेईमानी कराई गई।
डीजल-पेट्रोल की बढ़ी महंगाई से आम आदमी की कमर टूट चुकी है। सपा के लोगों पर झूठे मुकदमे लिखाए जा रहे हैं। पूर्व सांसद कैलाश यादव ने कहा कि नामांकन के दौरान मिरहची में सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ दिया। चुनाव के दौरान लोकतंत्र की हत्या की गई है। पूर्व विधायक अमित गौरव टीटू ने कहा कि प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था, नौजवानों की बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कृषि कानून, महिलाओं से दुर्व्यवहार, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली से जनता त्रस्त है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव, रंजीत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, तहसीलदार सिंह बघेल, विनोद यादव, कुलदीप यादव, ग्रीश यादव, सुखवेंद्र सिंह, अनिल यादव, वेद यादव, अदनान सिद्दीकी, अनिल सागर, सरफराज, फहीम वारसी, देवा बाल्मीकि, सत्तन शाक्य आदि सपाई मौजूद रहे। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री को सौंपा।
अलीगंज में जनता महाविद्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन हुआ। ब्लॉक प्रमुख जैथरा रामनाथ यादव ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा ने धांधली कराई है। जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने विधानसभा चुनाव एकजुटता के साथ लड़ने का आह्वान किया। इस दौरान जिपं सदस्य जुगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राठौर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, आमिर खान, राम ब्रजेश यादव, महेंद्र प्रधान, असलम खान, भोले खान, राजीव, अब्दुल रब, नीटू राठौर, धर्मपाल, बबलू अंसारी, नूर हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर में सपाइयों ने आगरा चौराहा से जुलूस निकाल कर तहसील परिसर में धरना दिया। पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि पंचायत चुनाव में पुलिस-प्रशासन ने सत्ता पक्ष का कार्यकर्ता बनकर काम किया है। एसडीएम जलेसर मानवेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम 16 सूत्री ज्ञापन सौंपा। प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र यादव, वीरेश यादव, महबूर्बउहमान, केशव यादव (कुक्कू), बबलू प्रधान, ललित यादव, प्रमोद यादव काका, राकेश यादव, रवेन्द्र यादव, बंटू यादव, अनिल यादव, सहदेव यादव, प्रशांत यादव पाशू रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें