फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेफिक बास्केटबाल चैंपियनशिप में ख्ाेल रहा मुनेंद्र

Tue, 24 Nov 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खड़गपुर निवासी मुनेंद्र कुमार यादव एडीलेड ऑस्ट्रेलिया में चल रही पैसेफिक इंटरनेशनल चैंपियनशिप में भारतीय टीम की ओर से खेल रहा है। सोमवार रात को भारतीय टीम पहला मैच खेल रही है। मुनेंद्र की इस उपलब्धि पर परिवारीजनों और गांव में जश्न का माहौल है।

स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया का 250 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गया हुआ है। बास्केटबाल टीम के साथ मुनेंद्र 19 नवंबर को एडीलेड के लिए रवाना हुआ था। एटा के गांव खड़गपुर निवासी मुनेंद्र कुमार यादव आर्मी पब्लिक स्कूल ग्वालियर एमपी में इंटरमीडिएट का छात्र है। उसके पिता ओमपाल सिंह रिटायर्ड सूबेदार हैं और दादा ओसान सिंह यादव भी प्रदेश स्तरीय पहलवान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में सबसे छोटे मुनेंद्र की रुचि हमेशा से खेलों में रही है। ओमपाल सिंह ने बताया कि मुनेंद्र  अंडर 19 बास्केटबॉल टीम में शामिल है और सोमवार रात आठ बजे उनकी टीम का एडीलेड में पहला मैच होगा। चैंपियनशिप खेलने के बाद भारतीय टीम आगामी दो दिसंबर को भारत लौटेगी। मुनेंद्र की मां कुसमा देवी हाउस वाइफ हैं और बड़ा भाई यशवीर सिंह बीसीए का छात्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें