दद्दा पब्लिक स्कूल में महान वैज्ञानिक सीबी रमन के जन्मदिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने कई मॉडल बनाकर अतिथियों को जागरूक किया।
मुख्य अतिथि सीबीआई के सब इंस्पेक्टर यशोवर्धन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बिना विज्ञान के मानव जीवन की कल्पना बेकार है। विज्ञान ने आज इतनी तरक्की की है कि विज्ञान की मदद से समूचा विश्व एक मंच पर खड़ा हो गया है। चिकित्सा के क्षेत्र में विज्ञान की तरक्की भगवान के अवतार से कम नहीं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने ज्वलंत समस्याओं पर जो प्रोजेक्ट या मॉडल बनाए है वह निश्चित ही सराहनीय है। प्रबंधक डा. मनोज शर्मा ने कहा कि रमन इफ्ेक्ट पर सीबी रमन को नोबल पुरस्कार मिला। प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य कामिनी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। मॉडल बनाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पवनीश लोधी, उजमा, राकेश बघेल, सुनील कुमार, रेनू सक्सेना, रुबीना, भारती, हिमानी, रुचि श्रीवास्तव, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।