फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नहीं थम रही डग्गेमारी, निजी बसों के चालक स्टैंड के सामने भर रहे सवारी

Sun, 12 Jul 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड के सामने खड़ी निजी बस। संवाद
विज्ञापन
एटा। रोडवेज स्टैंड के सामने अवैध बस संचालन और डग्गेमारी का सिलसिला नहीं थम रहा है। परिवहन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई के दावों के बावजूद निजी और डग्गामार बसों के चालक-परिचालक खुलेआम स्टैंड के सामने ही सवारियां भर रहे हैं। इससे रोडवेज की आय तो प्रभावित हो ही रही है साथ ही मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा के संचालन पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण रूटों पर रोडवेज बसों के साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण परिवहन सेवा की बसों का भी संचालन किया जा रहा है। वहीं निजी बस संचालक मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बस स्टैंड के सामने और आसपास से सवारियां बैठाकर वे नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। स्थिति यह है कि कई निजी बसों को रोडवेज के रंग-रूप से मिलता-जुलता तैयार करा लिया गया है। पहली नजर में यात्रियों के लिए सरकारी और निजी बसों में अंतर कर पाना आसान नहीं होता। इसका फायदा उठाकर निजी बस संचालक यात्रियों को अपनी बसों में बैठा लेते हैं।

एआरएम का आदेश बेअसर
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बस स्टैंड से एक किलोमीटर के दायरे में किसी निजी वाहन में सवारी बिठाना नियम के खिलाफ है। इसके लिए बस स्टैंड पर एक चेतावनी बोर्ड भी लगाया है। इसके बाद भी निजी बसों के संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन


बोले लोग-
बस स्टैंड के सामने लंबे समय से डग्गामार वाहनों का संचालन हो रहा है। प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हैं। - शिवम चौहान, सेंथरी
-
बस स्टैंड के सामने अवैध रूप से सवारी भरने वाले निजी और डग्गामार बस संचालकों के खिलाफ नियमित और सख्त कार्रवाई की जाए। - विपेंद्र कुमार, छछैना
-
वर्जन-
रोडवेज के रंग में रंगी बसों के खिलाफ ही जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार का असुविधा नहीं होने दी जाएगी। - शिवम यादव, एआरटीओ

रोडवेज स्टैंड के सामने खड़ी निजी बस। संवाद

रोडवेज स्टैंड के सामने खड़ी निजी बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें