फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिनदहाड़े हो रहा था अवैध खनन

Tue, 04 Nov 2025 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है। मंगलवार को अवागढ़ देहात में दिनदहाड़े मिट्टी का खनन किया जा रहा था। अधिकारियों को देख खनन कर रहे लोग रीपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भाग गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तहसीलदार संदीप सिंह अवैध खनन की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार शास्वत अग्रवाल, राजस्व टीम और अवागढ़ थाना पुलिस को साथ लेकर गांव पहुंचे। तहसीलदार और पुलिस को अपनी ओर आता देख अवैध खनन को अंजाम दे रहे माफिया फरार हो गए। पकड़े गए रीपर और मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को अवागढ़ कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें