फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घर पर कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 15 May 2025 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन, पुलिस व अन्य लोग।  - फोटो : सकीट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिजन, पुलिस व अन्य लोग।
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट क्षेत्र के गांव नगला मुंशीनगर में युवक बृहस्पतिवार की सुबह ही शराब पीकर घर आया। जिसके चलते पत्नी व बच्चों से कहासुनी हो गई। युवक ने आसपुर मार्ग पर शनिदेव के मंदिर के पास पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव मुंशीनगर निवासी प्रमोद कुमार (40) शराब का आदी था। परिजन के अनुसार बृहस्पतिवार को भी सुबह-सुबह शराब पीकर घर में घुसा तो पत्नी व बच्चों से कहासुनी हो गई। कुछ समय बाद प्रमोद घर से निकल आया और बिना बताए बाहर कहीं चला गया। नशे में होने के चलते किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक जब प्रमोद घर वापस नहीं लौटा तो परिजन को चिंता हुई। तभी कुछ लोगों ने आसपुर मार्ग पर शनिदेव मंदिर के पास एक सूखे पेड़ पर प्रमोद को फंदे से लटकता देखा।
सूचना जब मुंशीनगर में पहुंची तो परिजन दौड़कर घटनास्थल पर गए और देखा कि प्रमोद अंगोछे का फंदा लगाकर लटका हुआ था। पुलिस को सूचना देकर फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकीट पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इमरजेंसी में चिकित्सक ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें