फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परियोजनाओं में लेटलतीफी हुई तो ठेकेदारों पर कार्रवाई

Thu, 07 Sep 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के निर्माण और हैंडओवर में लेटलतीफी करने वालों को डीएम ने कड़ी हिदायत दी है। स्पष्ट कहा है कि जो ठेकेदार लेटलतीफी करें, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि कहा समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, जलेसर में रोडवेज डिपो, अतरंजीखेड़ा के जीर्णोद्धार सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यां को समय से पूरा किया जाए। जिससे कि उनका लोकार्पण कराया जा सके। अतरंजीखेड़ा को पर्यटन स्थल के रूप में बेहतर ढंग से विकसित करना है। जिन परियोजनाओ में दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है, उन्हें विशेष अभियान के तहत समय से पूरा कर हैंडओवर की कार्रवाई की जाए। सीवर प्रोजेक्ट, निराश्रित गोवंश, बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प आदि को लेकर भी निर्देश दिए। सीडीओ डाॅ. एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, डीडीओ प्रवीन कुमार राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।

सीएम डैशबोर्ड की भी की समीक्षा

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की भी समीक्षा की। कहा कि 53 विभागों को डैशबोर्ड से जोड़ा गया है। फील्ड लेबल के अधिकारियों का दायित्व है कि डाटा में किसी भी प्रकार की हेरा-फेरी नहीं होनी चाहिए। इसी से जनपद तथा फील्ड में तैनात अधिकारियों की ग्रेडिंग तय की जा रही है। सभी विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से लें, इसके माध्यम से जनपद की रैकिंग में गिरावट नहीं आनी चाहिए। इसके माध्यम से यह भी पता चल जाता है कि किस क्षेत्र में मेहनत करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें