एटा। शहर में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव मेला कमेटी ने शोभायात्रा निकाली। इसमें श्रीराधा-कृष्ण सहित अन्य झांकियों भी शामिल की गई थीं। जिनको देखने के लिए लोग जगह-जगह भीड़ लगाकर खड़े हुए थे। कई स्थानों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा भी की गई। भगवान योगीराज कृष्ण के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।
मोनी बाबा की बगीची शृंगार नगर से हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा को प्रारंभ किया गया। इसमें भगवान श्रीकृष्ण, हनुमान, शिव भगवान व अन्य देवी-देवताओं की झांकियां सजाई गईं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने पुष्पवर्षा कर आरती उतारी। ठंडी सड़क पर ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस सहित शहर के अन्य स्थानों पर भी शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। शोभायात्रा में ब्रज रहे धार्मिक गीतों पर भक्त झूम रहे थे। यात्रा ठंडी सड़क, मेहता पार्क, हाथी गेट, गांधी मार्केट, कचहरी रोड, आगरा रोड चुंगी होते हुए दीपाशीष गेस्ट हाउस पर संपन्न हुई। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, एमएलसी आशीष यादव, मेधाव्रत शास्त्री, वीरेश्वर सिंह यादव, डॉ.अमित यादव, प्रवेंद्र यादव आदि रहे।
धूमधाम से निकाली गली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा
जलेसर। शहर के नागेश्वर मंदिर पर यादव महासभा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी में जलेसर-आगरा रोड स्थित राधाकृष्ण धर्मकांटा से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह एडवोकेट व ब्लाॅक प्रमुख पति अशोक यादव ने किया। नगर के आगरा चौराहे से विभिन्न मार्गों पर होते हुए निधौली कलां चौराहा पर यात्रा का समापन किया यगा। यात्रा का नेतृत्व नागेश्वर आश्रम के महंत चंद्रानंद गिरी ने किया। विधायक संजीव दिवाकर, भाकियू (भानु) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, जिपंस मुकेश यादव, पूर्व जिपंस रामकिशन यादव, पूर्व जिपंस वीरेश यादव, जितेंद्र यादव जीतू, मेला कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
राधा-कृष्ण के स्वरूप बने छोटे बच्चे रहे आकर्षण का केंद्र
अवागढ़। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (किसान) द्वारा भगवान शोभायात्रा थाने से शुरू कर पूरे कस्बे में बैंड-बाजों के साथ निकाली गई। लोगों ने भगवान कृष्ण की पुष्प वर्षा कर आरती उतारी। इससे पहले सुबह जलेसर रोड स्थित बाबा देवानंद टटिया आश्रम पर हवन, प्रसाद वितरण एवं बुजुर्गों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा का उद्घाटन किले के युवराज ऋषिराज सिंह तथा भाजपा नेता गजेंद्र सिंह बबलू द्वारा किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर, महासचिव शिवप्रताप सिंह अंशु, सोनू ठाकुर, ऋषि यादव, पिंटू यादव, दीपक सिंह, मोनू लोहार, मोहित वार्ष्णेय, अभिषेक गुप्ता, मोनू वार्ष्णेय केमिस्ट आदी मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर यादव समाज द्वारा सीएम पैलेस सुराया रोड पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य विजेंद्र शास्त्री द्वारा हवन कराया गया। इसके बाद बुजुर्गों का सम्मान किया गया। भोग प्रसादी के वितरण के बाद रात में कासगंज की प्रेम पार्टी द्वारा भजन संध्या की गई। भानु प्रताप सिंह नीटू, विपिन यादव हीरेश, योगेश यादव, शिशुपाल सिंह यादव कल्लू, राकेश यादव प्रभारी, दिनेश यादव, सुंदर यादव, सुरजीत, मोनू, राहुल, रामू आदि शामिल थे।
फोटो-32
छछैना में भी धूमधाम से निकाली शोभायात्रा
एटा। जन्माष्टमी के अवसर पर सकीट ब्लॉक के गांव छछैना में भी धूमधाम के साथ योगारीज श्रीकृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई। सबसे पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में हवन -पूजन किया गया। उसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा शिकांच महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई। यह शोभायात्रा गांव के मोहल्ला गंगाया, नगला बैंक, जीटी रोड, नगला बीच, नगला चक्की, मोहल्ला खेड़ा, मोहल्ला खड़ौआ होते हुए प्राथमिक विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। विजय कुमार, उदय प्रताप, सौरभ, मानेश कुमार, लकी, विपेंद्र, अंशुल, बृजेश आदि कृष्ण भक्त उपस्थित रहे। संवाद