UP News: दो हजार का नोट चलाने में आ रही दिक्कत तो जमा करें बिजली का बिल
- फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के एटा में दो हजार के नोट को लेकर शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। 30 सितंबर तक बैंक में जमा करने और बदलवाने का समय दिया गया है। नोट को लेकर बाजार में तमाम अफवाहें भी उड़ रही हैं। बाजार में तो कई लोग इस नोट को पांच से 10 प्रतिशत के बट्टे में में ले रहे हैं। अब विद्युत निगम ने बकाया बिल निकलवाने के लिए ऑफर दिया है। व्हाट्सप ग्रुपों पर मैसेज वायरल किया है कि गुलाबी नोट से बिजली बिल जमा कर दें।
अधिकारी वूसली को लेकर चला रहे अभियान
शहर में करीब 34000 निगम के उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं में से लगभग 24000 उपभोक्ता प्रतिमाह अपना बिल जमा करते हैं। वहीं दस हजार उपभोक्ता बिल प्रतिमाह जमा नहीं करते हैं। इन में से लगभग सात हजार के करीब ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर निगम का साढ़े तीन करोड़ रुपये बकाया है। अधिकारी वूसली को लेकर अभियान भी चला रहे हैं। इससे बिजली का बकाया जमा हो सके।
यह भी पढ़ेंः- UP: पहले बोले अपने हाथ से खाना खिलाओ...फिर कोठरी में खींचा और लगा ली कुंडी, चचेरे भाई और
चलन में है दो हजार का नोट
इसी को लेकर विद्युत निगम ने व्हाट्सप ग्रुपों पर एक मैसेज वायरल किया गया है। इसमें शहरी उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वह बकाया बिज जमा करें। अगर उनके पास दो हजार के नोट हैं तो निगम के बिल काउंटर पर बिल में वह जमा हो जाएंगे। शहरी अधिशाषी अभियंता जीसीएल भटनागर ने बताया कि दो हजार का नोट चलन में है। बाजार में इसको लेकर आनाकानी की जा रही है। बिल काउंटर पर दो हजार के नोट बिना किसी रोक-टोक के लिए जा रहे हैं।