फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 20 से कम हुए विद्यार्थी तो दूसरे विद्यालय में देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा

Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 फरवरी से शुरू हो रहीं हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। शिक्षा परिषद ने आदेश दिए हैं कि जिन विद्यालयों में 20 से कम परीक्षार्थी हैं, उनमें परीक्षा नहीं कराई जाएगी। यह विद्यार्थी दूसरे विद्यालयों में परीक्षा देने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इससे पहले 1 से 8 फरवरी तक इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
इसे कराने के लिए दूसरे जनपदों से परीक्षक के रूप में शिक्षक जिले में भेजे जाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी, वॉयस रिकार्डर भी रहेंगे। शिक्षा परिषद से अब निर्देश जारी हुए हैं कि जिन विद्यालयों में 20 से कम विद्यार्थी हैं, ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षा पड़ोस के विद्यालय में कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक तैनात रहेंगे। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि शिक्षा परिषद से जो आदेश आया है, प्रधानाचार्यों को उसके बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें