फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतिक्रमण हटा तो बना मार्केट, नगर पंचायत की बढ़ेगी आय

Fri, 24 Jan 2025 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे में बिजलीघर के पास नगर पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इसको हटवाकर 16 दुकानों का निर्माण कराया है। इससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। साथ ही लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की जमीन लंबे समय से खाली पड़ी थी। इस पर कस्बे के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। करीब डेढ़ दशक से सड़क के पास खुले में मांस मंडी संचालित कर रहे थे। इसे हटाने के लिए कई बार कस्बे के लोगों ने नगर पंचायत में शिकायत की। नगर पंचायत की पहल पर अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मांस मंडी यहां से हटवा दिया गया। सड़क किनारे 16 दुकानों का निर्माण करा दिया गया है। इससे न केवल नगर पंचायत की आय बढ़ेगी बल्कि कस्बे के लोगों को यहां रोजगार करने का मौका भी मिलेगा। साथ ही यहां खुले में चलने वाली मांस मंडी के चलते गंदे माहौल से भी मुक्ति मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि नगर पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। इसे हटवाकर नगर पंचायत की दुकानें बनवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें