फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सिटी बस चले तो दूर हो जाम का झाम, मिले सुविधा

Mon, 19 Feb 2024 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एक दशक में आबादी और काम-धंधों का तो काफी विस्तार हुआ, लेकिन आवागमन के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ीं। ऑटो, ई-रिक्शों की भीड़ ने जाम की समस्या बढ़ा दी। इससे छुटकारा और सहूलियत के लिए लोग सिटी बस की मांग उठा रहे हैं। 25 किमी के दायरे में संचालन कराए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं परिवहन निगम ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज चुका है।
विज्ञापन

शहर से एक ओर जहां मलावन में जवाहर तापीय परियोजना बनने वहां तमाम लोगों का आवागमन हो रहा है। इसी ओर केंद्रीय विद्यालय, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय स्थित हैं। तो अलीगढ़ की ओर पिलुआ तक भी आवागमन बढ़ा है। लेकिन आने-जाने के लिए सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं। लोग मजबूरन ई-रिक्शा, ऑटो में धक्के खाते हुए असुविधाजनक और जोखिम भरा सफर करते हैं।
जिला मुख्यालय से आसपास के कस्बों के मध्य सिटी बस चलाने को लेकर जनता मांग कर रही है। उनका कहना है कि सिटी बस चलने से यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी। सफर सुरक्षित होगा और समय की बचत भी होगी। शहर से लेकर लगभग 25 किमी के दायरे तक सिटी बस चलती है तो जनता को काफी लाभ होगा। इसके लिए शहर के लोग पहले भी मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

-
जीटी रोड पर एटा से पूर्व दिशा में मलावन व पश्चिम में हो पिलुआ तक संचालन
शहर व आसपास के कस्बों व गांव को लोगों का कहना है कि अगर जीटी रोड पर जिला मुख्यालय से मलावन व पिलुआ तक भी सिटी बस की सेवा शुरू होती है तो फायदा होगा। इससे जनता को सस्ता, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन विकल्प मिलेगा, जिससे उनको समय व पैसा दोनों का बचत होगी। इसके साथ ही सिटी बस चलने से जाम की समस्या से भी शहर वासियों को निजात मिलेगी। वहीं वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण और दुर्घटनाओं का खतरा कम होगा।

शहर में बहुत से डग्गामार वाहन चल रहे हैं। जिसकी वजह से पूरे दिन जाम जैसे हालात रहते हैं। सिटी बस चलने से लोगों को जाम की विकराल समस्या से निजात मिलेगी। प्रशासन को इसके लिए पहल करनी चाहिए। -मनोज कुमार, विजय नगर

सिटी बसों के संचालन से जाम के साथ ही प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। इसके लिए हर रूट पर एक स्टैंड बनाया जाए। लोगों को अन्य डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। सिटी बस के चलने से इस पर लगाम लगेगी। -रंजना यादव, नई बस्ती
-
नगर विकास मंत्रालय के पास प्रस्ताव भेजा गया है। फिलहाल नगर निगम क्षेत्रों में संचालन किया जा रहा है। इसके बाद नगर पालिका क्षेत्र में इलेक्ट्रिक सिटी बस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। -राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें