सकीट में स्वागत समारोह के दौरान मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता व अन्य। संवाद
सकीट। कस्बे के दिगंबर जैन मंदिर पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता का स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वह हर समय उपलब्ध हैं और रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने उनको जो जिम्मेदारी दी है उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।
स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा से पहले पंचायत का चुनाव है। कार्यकर्ता इसको गंभीरता से लें। इससे पहले मतदाता सूची के कार्य में लगें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। स्थानीय भेदभाव भुलाकर पंचायत चुनाव में भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी को जिताने की अपील की। स्वागत करने वालों में ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, आनंद किशोर वार्ष्णेय, मुकेश जैन, विनोद वार्ष्णेय, प्रथमेश वार्ष्णेय, शिवकुमार वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, त्रिलोक वार्ष्णेय, विष्णुशंकर वार्ष्णेय, नेमचंद्र जैन सहित वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारी शामिल रहे।