सकीट में रामलीला मंचन करते कलाकार। संवाद
सकीट। कस्बा स्थित भस्मासुर मंदिर पर रामलीला का मंचन चल रहा है। इसके तीसरे दिन रविवार को राजा दशरथ के घर प्रभु श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया। उनका जन्म होते ही पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे और उत्साहित होकर जयकारे लगाए।श्री आदर्श रामलीला मंडल ब्रजधाम कछला के कलाकारों ने अपनी अभिनय कला और संवादों से लोगों को भावविभोर किया। श्रीराम जन्मलीला मंचन में पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। जन्म होते ही कलाकारों और श्रद्धालुओं ने मिलकर बधाई गीत गाए। इस दौरान विजय सिंह, दुर्जन सिंह शाक्य, राकेश सिंह शाक्य, कश्मीर सिंह, भूदेव शाक्य, सिपाही लाल, सुखपाल शाक्य आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।