फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं-कल्याण

Fri, 12 Feb 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं है। अब उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की उनकी न कोई इच्छा है और न ही पाटी से इस तरह का कोई आदेश मिला है। वह राज्यपाल पद की गरिमा को समझते हैं।
विज्ञापन

राज्यपाल कल्याण सिंह एसकेवी स्कूल के वार्षिकोत्सव में भाग लेने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था काफी अच्छी है। लेकिन उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के संबंध में सवाल करने पर वह जवाब देने पर बचते नजर आए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आप सब समझते हैं। राजस्थान में 2914210 डिग्री बांटने जबकि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में  काफी समय से डिग्री न बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सुलझे हुए व्यक्तित्व हैं। उनमें स्वयं निर्णय लेने की क्षमता है। राम मंदिर के निर्माण के सवाल पर वह बोले कि न्यायालय द्वारा या फिर हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच आपसी सहमति से मंदिर का निर्माण होना चाहिए। महाराष्ट्र के शनि मंदिर में महिलाओं के पूजा करने से रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूजा करने में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। मंदिर में पूजा करने का अधिकार सभी को होना चाहिए। जेएलएनयू में राष्ट्रविरोधी नारेबाजी मामले में उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें