भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर माया पैलेस चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा का माल्यापर्ण कर उन्हें याद किया। इसके बाद जिला पंचायत स्थित कैंप कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान संदीप जैन, विपिन वर्मा डेविड, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा, पंकज चौहान, विक्रम माधौरिया आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर वीरेंद्र वर्मा, सुशील गुप्ता, अग्रिम जैन, विनीत प्रकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता भामाशाह, वीरेंद्र वार्ष्णेय, बिट्टू पचौरी, सुनील पाठक, कौशलेंद्र राठौर, प्रेमपाल सिंह बघेल, प्रशांत जैन, हरेंद्र राजपूत, अरविंद महाजन, मनोहर सिंह, चंदन शर्मा आदि लोग मौजूद थे।