फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में लगी आग, अनाज व गृहस्थी का सामान जला

विज्ञापन
कासगंज के पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशील में आग से जली झोपड़ी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
पटियाली। क्षेत्र के ग्राम नगला मुंशी में एक झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से झोपड़ी में रखा अनाज एवं गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। ग्राम नगला मुंशी निवासी प्रदीप कश्यप का परिवार घर से बाहर गया था। बृहस्पतिवार की देर रात अज्ञात कारणों से उसकी झोपड़ी में आग लग गई और झोपड़ी से आग की लपटें उठने लगी।
विज्ञापन

तभी पड़ोस के एक ग्रामीण की नींद खुल गई। उसने प्रदीप की झोपड़ी को जलते हुए देखा तो चीख पुकार की। इस पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने हैंडपंप से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया, लेकिन तबतक झोपड़ी में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई, बिस्तर सहित अन्य सामान जल गया। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान धीरेंद्र शाक्य ने तहसील प्रशासन को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें