फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कार न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मंतसा सैफी की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मंतसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 3 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ निवासी मोहम्मद शारिक सैफी से हुई थी। पिता ने शादी में पांच लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठी, जंजीर और गृहस्थी का सामान दिया था। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना दी गई।
पीड़िता का आरोप है कि 15 फरवरी 2026 को पति ने मारपीट करने के बाद तीन बार ‘तलाक’ कहा और उसे एटा में छोड़ दिया। उसने ससुर पर शराब के नशे में कमरे में आने और अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति शारिक सैफी, ससुर नईम अख्तर, सास समीम बानो, ननद शाइस्ता और ननदोई आसिफ सैफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत के बाद मीडिएशन सेंटर में काउंसलिंग कराई गई। वहां दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। समझौता नहीं होने पर शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें