फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट, पति को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में अदालत ने पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला जज राकेश धर दुबे ने बुधवार को दोषी हेमंत उर्फ गौरव पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव हरिसिंहपुर निवासी बदन सिंह ने अपनी बेटी रुबी की शादी 12 जून 2023 को जिले के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के गांव विजयपुर निवासी हेमंत उर्फ गौरव के साथ की थी। आरोप था कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 14 अगस्त 2024 को उसकी हत्या कर दी गई।
जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो कमरे में रुबी का शव पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की और साक्ष्य जुटाने के बाद न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। बुधवार को सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलीलें पेश कीं। साक्ष्यों के आधार पर जिला जज राकेश धर दुबे ने पति हेमंत उर्फ गौरव को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें