उत्तर प्रदेश के एटा में खाना बनाने में देरी होने पर पति ने पत्नी को पीट दिया। इससे नाराज होकर पत्नी ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। दूसरे मामले में शराबी पति ने नशे में पत्नी से गाली-गलौज की तो पत्नी ने कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। एक युवक और व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तीनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती थाना पिलुआ के गांव गनेशपुर निवासी मनीषा ने बताया कि उसका पति महीपाल अक्सर शराब पीकर घर आता है। आए दिन गालीगलौज करता और विरोध करने पर पीटता है। सोमवार की सुबह खाना बनाने में देरी होने पर गुस्सा हो गया और गालियां देने लगा।