फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मां की डांट से आहत होकर युवती ने पी ली मच्छर मार दवा

Tue, 22 Oct 2024 06:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला नारायण नगर में एक युवती को मां ने किसी बात पर डांट लगा दी। जिसके चलते आहत हुई किशोरी ने मच्छर मार दवा को पी लिया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, यहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारायण नगर निवासी शाहिदा ने बताया कि सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे किसी बात को लेकर बहन जन्नत की मां से खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई। काफी देर तक दोनों के बीच वाद-विवाद होता रहा। हम लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो मां ने जन्नत को डांट लगा दी। इसी बात से नाराज होकर उनसे घर में रखी हुई मच्छरमार दवा का पान कर लिया। जानकारी होने पर परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां जन्नत का उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें