फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों ने घर से निकलना किया मुश्किल

Fri, 26 May 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
धूप से बचाव के लिए कर रहे जतन
विज्ञापन

विज्ञापन
शुक्रवार को लू के चलते लोग घरों से कम ही निकले, दोपहर के समय जो भी निकला गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते उसकी हालत खराब हो गई। सुबह से ही धूप की गर्मी झुलसाने लगी थी। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों और बाजरों में वीरानी छाई रही।

तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलते अस्पतालों में मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। हीटस्ट्रोक, जुकाम, बुखार और डायरिया के बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल और प्राईवेट चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर के समय आसमान से अंगारे बरसे प्रतीत हो रहे थे।
विज्ञापन


हर तरह लोग गर्मी से परेशान दिख रहे थे। इधर बिजली के कटौती के कारण लोगों का हाल और खराब हो गया। व्यापारी दुकानों पर खाली बैठकर पंखा झलते नजर आए। गर्मी बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और व्यापारी मायूस हैं। बाजार में चहल पहल कम होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। कारोबार ठप होने से व्यापारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शाम के वक्त की बाजार में थोड़ी रौनक नजर आती है।

वायरल और डायरिया का बढ़ रहा कहर
तापमान, गर्म हवाओं के चलते जिला अस्पताल में आंखों में एलर्जी के साथ उल्टी, दस्त, पेटदर्द, वायरल और डायरिया के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में इन बीमारियों से पीड़ित 700 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजीशियन एस चंद्रा ने बताया कि गर्म हवाओं के कारण डायरिया, उल्टी, दस्त, पेटदर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। आलम यह है कि हर रोज जिला अस्पताल में डायरिया के 12 से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं, इससे कहीं ज्यादा का उपचार किया जा रहा है।

--
ऐसे बचें लू से
- धूप में निकलने से बचें और पानी पीकर ही निकलें।
- दिन में घर से बाहर निकलते समय छाता, कैप, स्वाफी का प्रयोग करें।
- धूप में घूमकर घर आने पर थोड़े आराम के बाद ही ठंडा पानी न पिएं।
- नींबू पानी, शिकंजी, लस्सी आदि शीतल पेय का रोज प्रयोग करें।
- बच्चों और बुजुर्गों के लिए गर्मी से बचाव के विशेष इंतजाम रखें।
- बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें