फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिवाली पर बुझ गए घर के चिराग, डिलीवरी बॉय समेत 4 की मौत

Wed, 30 Oct 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। चार घरों के चिराग दिवाली पर बुझ गए। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक डिलीवरी बॉय समेत चार लोगों की मौत हो गई। त्योहार के दिन हुए हादसों के चलते इन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन

मैनपुरी के दो दोस्तों की जान मंगलवार रात मलावन थाना क्षेत्र में चली गई। गांव भरतरा थाना औंछा जिला मैनपुरी निवासी आकाश गौतम ने बताया कि भाई प्रवेश गौतम (23) मुज्जफरनगर में रहकर एक छात्रावास में रसोइया का काम करता था। गांव का ही प्रशांत गौतम (21) नोएडा में रहकर पार्सल डिलीवरी का काम करता था। मंगलवार की देर रात दोनों दोस्त बाइक लेकर घर के लिए आ रहे थे। रास्ते में मलावन थाना क्षेत्र सकीट रोड पर घुटलई गांव के पास बुधवार सुबह करीब 4 बजे सामने से आ रहे दूध वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। बाइक पर सवार प्रवेश व प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम लिए पहुंचाया।
थाना मलावन क्षेत्र में मंगलवार की देर रात गांव हरचंदपुर कलां निवासी संतोष (30) शौच करके लौट रहा था। हाईवे पर सड़क पार करते समय कैंटर वाहन की टक्कर लग गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही हाईवे की एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में गांव जिरसमी के पास नहर के मोड़ पर एक बाइक रेलिंग से टकराते हुए नहर में गिर गई। बाइक चालक नवीन (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उसको म़ृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। बताया कि संतोष दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। मंगलवार को घर आ रहा था। अमांपुर से एटा आते समय रात के समय रास्ते में जिरसमी पुल के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें