फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की उमड़ी भीड़, कम पड़ गईं वाहन की व्यवस्थाएं

विज्ञापन
एटा। जीटी रोड बस स्टैंड पर बसों का टोटा, रोड पर भटकते दिखे लोग। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। होली पर बढ़े यात्रियों के आगे परिवहन विभाग की व्यवस्था ध्वस्त हो गईं। सुबह से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बसों की कमी से परेशान लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

परिवहन निगम के वाहन व्यवस्थाओं के दावे धरे रह गए। घर पहुंचने के लिए निकली भीड़ वाहनों की कमी से परेशान नजर आए। स्थानीय डिपो की बसें न होने के कारण भीड़ जीटी रोड पर वाहनों का इंतजार करती रही। हालांकि चालकों ने भीड़ के चलते बस स्टैंड पर भी खड़ी नहीं की। अधिकांश बसें सीधे जाती दिखीं। परेशान लोगों ने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ट्रकों, प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
दिन भर रहा जाम का झाम
पर्व पर वाहनों की कमी के चलते निजी वाहनों की संख्या भी चरम पर रही। कई लोग सामूहिक रूप से कार, टैक्सी आदि से गंतव्य की ओर रवाना हुए। वाहनों की बढ़ी भीड़ के चलते जीटी रोड पर सुबह से ही जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें