फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्र पर अब नहीं बनेंगे जन्म मृत्यु-प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अब जनसेवा केंद्रों पर जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र नहीं बनेंगे। एक फरवरी से पूरे देश में एक तर्ज पर प्रमाणपत्र बनने के लिए केंद्र सरकार का सिविल रजिस्टर सिस्टम ‘सीआरएस पोर्टल’ लागू हुआ है। इसके बाद भी प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे है। इससे नौकरी, दुर्घटना सहायता, बच्चों का आधार, स्कूल के लिए जन्म प्रमाण पत्र, फाइनेंस समेत अन्य कार्य प्रभावित हैं।
विज्ञापन

समय निकलने के कारण लोग लाभ से वंचित हैं। आवेदन करने के बाद करीब 23 दिन का समय होता है, जो बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र बनवाना लंबी और कठिन प्रक्रिया है।
जन्म प्रमाण पत्र के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश चंद नागर ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्रमाणपत्र पालिका और ग्रामीण के ब्लॉक कार्यालय पर बनेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। नई प्रक्रिया के तहत पालिका व ब्लॉक को लॉग इन पासवर्ड दिए गए हैं, लेकिन संचालन नहीं हो पा रहा है। इस कारण दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया इसके लिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे समस्या का समाधान हो सके। उन्होंने बताया देरी होने पर एसडीएम से सत्यापन कराकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें