फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: औरंगजेब की प्रशंसा कर बांटना चाहते हैं लोग...राज्यमंत्री बोले- हर क्षेत्र में हो वैश्य समाज की भागीदारी

Sat, 22 Mar 2025 10:50 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

भारतीय वैश्य महासभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों की ओर से समाज की एकता और मजबूती पर भी जोर दिया गया।
 
विज्ञापन
होली मिलन समारोह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में भारतीय वैश्य महासभा का होली मिलन समारोह शनिवार को शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने कहा कि कुछ लोग औरंगजेब की प्रशंसा कर समाज को बांटना चाहते हैं। समारोह में समाज के बुजुर्गों, चिकित्सकों, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि समाज के प्रत्येक क्षेत्र में वैश्य समाज की भागीदारी होनी चाहिए। यह वह समाज है जब औरंगजेब तलवारों के बल पर धर्मांतरण कर रहा था। तब इसी वैश्य समाज ने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया। 

समाज को कंजूस मक्खी चूस कहा जाता है। इन्हें यह नहीं पता कि वैश्य समाज संकट के समय में हमेशा तत्पर खड़ा रहता है। उन्होंने महाराणा प्रताप को देश का आदर्श बताते हुए कहा कि जब वह जंगलों में रहकर घास की रोटी खा रहे थे। उन पर संकट था तब भामाशाह ने अपने सारे खजाने खोल दिए और महाराणा प्रताप ने अकबर को मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारा समाज प्रत्येक आपदा संकट के समय में अपने खजाने खोल देता है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के समय का जिक्र करते हुए कहा कि तब कारसेवकों पर हमले कराए गए थे।
विज्ञापन


विधायक बरेली संजीव अग्रवाल, एमएलसी रजनीकांत महेश्वरी, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व विधायक महेश गोपाल ने राजा अग्रसेन महाराज और महावीर स्वामी के समक्ष दीप जलाकर शुभारंभ किया। 

आगरा के विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि सक्षम लोग वैश्य समाज में राजनीति को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि होली सौहार्द और एकता का पर्व है। एटा पालिकाध्यक्ष पति पंकज गुप्ता, राजकुमार भरत आदि वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटी, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री राहुल वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, राकेश वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें