फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर तरफ होली के रंग, हर किसी में उमंग

Fri, 10 Mar 2017 11:43 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
होली खेलते स्कूली बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
होली का त्योहार नजदीक है, तो ऐसे में हर ओर रंग उड़ रहा है। कहीं विद्यार्थी दोस्तों के साथ होली की मस्ती कर रहे हैं, तो बाजार में होली का उल्लास देखते ही बन रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। कोई रंग, गुलाल और पिचकारी खरीद रहा है, तो पूजा और पकवान के लिए भी सामान की खरीदारी की जा रही है। ग्राहकों की भीड़ से व्यापारी भी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

होली के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक बिखरनी शुरू हो चुकी है। शहर के घंटाघर, किराना बाजार, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, मेहता पार्क स्थित दुकानों पर शुक्रवार को खरीदारी के लिए भीड़ रही। लोगों ने रंग, गुलाल के साथ चिप्स, पापड़ और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की।
दूसरी तरफ संजय नगर स्थित वंश वैली पब्लिक स्कूल में बच्चों ने जमकर होली खेली। छुट्टी के दौरान विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षिकाओं ने बच्चों को होली त्योहार का महत्व समझाया। बच्चों ने सुरक्षित होली खेलने का संकल्प लिया। प्रबंधक मुन्नेश बाबू, प्रधानाचार्य मोनिका दीक्षित, डा. आलोक दीक्षित, पूनम कश्यप, मीनाक्षी शर्मा, मेघा, प्रियंका यादव, निमेश राजपूत, ज्योति मिश्रा मौजूद रहे। असीसी कान्वेंट स्कूल में स्टूडेंटस ने सीबीएसई परीक्षा देकर निकलते समय एक दूसरे को रंग लगा कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें