फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलन आयो श्याम आज....

Sun, 03 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
कासगंज महोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कासगंज महोत्सव में शनिवार रात बृज होली, लोकगीत, संगीत संध्या में कलाकारों ने जादू बिखेरा। देर रात तक तालियों की गड़गड़ाहट पंडाल में गूंजती रही। 
विज्ञापन

मुख्य अतिथि तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार ब्रहमानंद कठेरिया, आयोजक आशीष गुप्ता, महोत्सव प्रभारी वीपी सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। वृदांवन से आए कलाकारों ने बृज होली पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने होली गीत होली खेलन आयो श्याम आज जाए रंग में बोरों री प्रस्तुत किया। इसके बाद दलोकगीत और बालीवुड सांग्स ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। फैजाबाद से आई कलाकार वंदना मिश्रा ने गीत हंसता हुआ नूरानी चेहरा सुनाया।  
विज्ञापन

कलाकारों और आयोजकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डा. राजीव शर्मा, संजय बोहरे, मुकेश वर्मा, गौरव गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें