फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता में घुटलई चैम्पियन

Mon, 29 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
खेल दिवस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हाथ में हॉकी, मन में जीतने का जोश और गोल करने के लिए दौड़ते खिलाड़ी। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को शहर के गोविंद वल्लभ पंत स्टेडियम में दिखा। मौका था राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का। फाइनल मुकाबले में घुटलई की टीम ने स्टेडियम को 3-2 से हराया। वहीं प्रतियोगिता तमाम प्रयासों के बाद छह टीमों ने हिस्सा लेकर खेल विभाग की लाज बचाई। 
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला खेल विभाग द्वारा हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिले के पूर्व हॉकी खिलाड़ी वाशिद अली रहमानी ने हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर इसका शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में स्टेडियम की दो, राजकीय इंटर कालेज की दो, घुटलई और मानपुर की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला घुटलई और स्टेडियम की टीमों के बीच हुआ। इसमें घुटलई की टीम ने 3-2 से जीत हासिल की। समापन मौके पर मुख्य अतिथि रहे एसडीएम सदर संजीव कुमार ने विजेता, उपविजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस मौके पर देवराज थापा, राजीव यादव बाबी, मनीष दुबे, सेवाराम, विनोद कुमार, पंकज यादव, अमित यादव, क्रीडाधिकारी दीपक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
-------------
दौड़ में सोना यादव जीती
खेल दिवस के मौके पर शहर के किदवई नगर स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिताएं हुई। मुख्य अतिथि अशरफ हुसैन ने खिलाड़ियों से परिचय कर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू कराई। इसमें टीम ए ने टीम बी को हराया। वहीं दौड़ प्रतियोगिता में सोना यादव प्रथम और खुशबू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को स्कूल प्रबंधक डॉ विजय सक्सेना ने पुरस्कृत किया। इससे पहले उन्होंने कालेज परिसर में पौधरोपण भी किया। मौके पर प्रधानाचार्य रीनू वार्ष्णेय, सुखबीर सिंह, इस्त्यिाक अली, मोहम्मद अहमद, हाजी सुल्तान, हेमलता वार्ष्णेय, लवलेश सक्सेना, अमरीन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें