फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होडलपुर में शव पहुंचते ही मची चीत्कार

Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
नगरिया मार्ग पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरिया मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में पांच युवक की मौत से होडलपुर के ग्रामीण सदमे में हैं। युवकों के शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने सोरों शमशान घाट पर इनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत के आगोश में समाए रिकूं (18) पुत्र रामौतार, ननकुआ आनंद (18)पुत्र गौरी शंकर के शव एटा से एवं , दयाराम (17) पुत्र रूम सिंह, जितेद्र (15) पुत्र श्रीराम, भूरी (20) पुत्र नरेश के शव अलीगढ़ से पोस्टमार्टम होने के बाद होडलपुर पहुंचे। इन शवों के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। लोगों ने दुखी परिवारों को ढांढस बंधाया। हर आंखें नम नजर आ रही थी। ग्रामीण दूसरे को दुख को अपना दुख समझ कर दुखी हो रहे थे। पीड़ित परिवारों के यहां रिश्तेदारों के आने का सिलसिला बना हुआ था। परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह ने भी गांव में पहुंच कर पीड़ित परिवारों को अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मृतक परिवारों को सांत्वना देने के लिए बसपा एवं भाजपा के नेता भी ग्राम होडलपुर पहुंचे। बसपा पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी, सतीश भारद्वाज, भाजना नेता डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह राना ने पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। 

कासगंज। होडलपुर निवासी नेतराम के परिवार में शादी की खुशी नजर नहीं आ रही। बरात में शामिल पांच बारातियों की मौत से तो वह दुखी हैं ही। उनका पुत्र छोटू अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिससे परिवारीजन चिंतित हैं।
विज्ञापन



कासगंज। स्पेशियो हादसे में मौत का शिकार हुए आनंद के दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उनका एक दो साल का तथा दूसरा दो माह का बच्चा है। उनकी मौत से परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या खड़ी हो गई है। 


सोरों। सड़क हादसे में घायल होकर अलीगढ़ रेफर होने वाले लोगों में अभी भी कई की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हे के भाई छोटू , मृतक भूरे के भाई शशि, राहुल (15)पुत्र वीरेंद्र की हालत अभी भी चिंता जनक बनी हुई है। जिससे इनके परिवारीजन काफी चिंतित हैं। 

सोरों। सड़क हादसे में मौत के आगोश में समाए पांचों युवाओं के परिवारों के पास जमीन नहीं है। परिवार के लोग खेतों एवं भट्ठों पर मजदूरी करते हैं। चार युवा इस कार्य में अपने परिवार का सहयोग करते थे। जबकि आनंद स्वयं अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें