फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गौकशी की घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। हिंदूवादी संगठनों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि गौकशी पर रोक नहीं लगी तो हिंदू समाज आंदोलन करने को बाध्य होगा।  
विज्ञापन

रविवार को गंजडुंडवारा के गनेशपुर में 26 गौवंश का वध करके उनके मीट को तस्करी कर ले जाया गया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तारी कर सकी है, जबकि शेष फरार हैं। इसे लेकर सोमवार को हिंदूवादियों ने सरकार और प्रशासन पर गौकशी करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। तो आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई की मांग की है। वहीं गंजडुंडवारा के थानाध्यक्ष को तुरंत हटाने की भी मांग उठाई। इसके अलावा गौकशी के लिए पशुओं को ले जाने वाले वाहनों के पंजीयन निरस्त करने की मांग उठाई। इस दौरान बजरंग दल के दीपक चोला, आकाश सिंघल, गौरव वर्मा, प्रशांत अग्रवाल, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, विनय राज पन्नू, कौशल साहू आदि ेमौजूद रहे।  भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, ज्ञान तिवारी, रजनीकांत, नवल कुलश्रेष्ठ आदि भी ने भी डीएम से मिलकर गौकशी की घटना पर चिंता जताई।

गौकशी सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में: विक्रम
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने गौकशी की वारदात पर तीखी प्रक्रिया जताते हुए कहा है कि इस क्षेत्र में पुलिस और सत्ताधारी बड़े नेताओं के संरक्षण में गौकशी का काम होता है। उन्होंने स्वंय इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री को दी थी। उन्होंने कहा कि इस गौरखधंधे से बड़ी आमदनी होती है। इसी गठजोड़ के चलते दो थाना प्रभारी रिलीव नहीं किए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें