जिले में रविवार देर शाम आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने देश की कानून व्यवस्था पर कटाक्ष किए। बताया मनोज मिश्र मामले में वो सोमवार को बरेली जाकर पड़ताल करेंगे। बोले, पुुलिस की वर्दी में छेद नहीं है प्रदेश सरकार की बनियान में छेद है।
एटा के आगरा रोड स्थित बैंकट हाल में आए लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्थाओं में झोल है। मेरठ में जिला पंचायत चुनाव पर कब्जे के लिए डीएम, एसएसपी ने प्रत्याशी के पिता को उठाया था। भाजपा के पांच दिवसीय धरने के दूसरे दिन छोड़ा। बरेली में मनोज मिश्रा हत्याकांड के पहलू को देखेंगे। उसकी हत्या कमरे में हुई जबकि पुलिस जंगल में बता रही है। सोमवार को मनोज मिश्रा हत्याकांड मामले में बरेली जाकर पिता पत्नी और पूर्व डीजीपी के साथ उसके तथ्यों को परखेंगे। बोले प्रदेश सरकार की बनियान में छेद है पुलिस वर्दी में नहीं। मौजूद लोगों में पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, एमएलसी सुधाकर वर्मा, भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, धीरेंद्र सोलंकी, वीरेंद्र वार्ष्णेय, बिट्टूू पचौरी, अवधेश गुप्ता, वीरेंद्र लोधी, सुशील गुप्ता, राजीव दीक्षित आदि मौजूद थे।