फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज बिजली से घर में लगी आग

Sun, 12 Apr 2015 10:58 PM IST
अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पंखावाला बाग में शनिवार देर रात हाईवोल्टेज आने से बाशिंदों के लाखों रुपये के विद्युत उपकरण फुंक गए। तेज आवाज के साथ एक के बाद एक उपकरण फुंकने लगे तो लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर तक तो लोग यह माजरा ही नहीं समझ पाए। एक घर में विद्युत उपकरण से निकली चिनगारी से आग भी लग गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




रात करीब नो बजे पंखावाला बाग क्षेत्र में हाईवोल्टेज की सप्लाई शुरू हो गई। हाई वोल्टेज लोगों के घरों में पहुंचा तो विद्युत उपकरण धुंआ देने लगे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों में लाखों रुपये मूल्य के विद्युत उपकरण फुंक गए। आनन-फानन में कई घरों में लोगों ने अपनी विद्युत लाइन को काट किया। लोगों का आरोप है कि मामले की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही कोई अधिकारी-कर्मचारी आया। बाद में बाशिंदों ने खुद ही विद्युत उपकेंद्र पर बिजली का कट कराया।


विद्युत विभाग की लापरवाही से बाशिंदों में आक्रोश है। मनेाज सिंघल की एलसीडी, सीलिंग फेन, विनोद वार्ष्णेय का फ्रिज, विकास गुप्ता की एलसीडी, स्टेबलाइजर फुंक गया। इन सब ने अपने घरों की लाइन कट कर अपने अन्य उपकरणों को सुरक्षित किया। प्रवीन अग्रवाल और गौरव अग्रवाल के घर में हाईवोल्टेज के कारण बोर्ड में आग लग गई। कई उपकरण फुंक गए। बमुश्किल आग की घटना पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें