फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Sun, 12 Apr 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रविवार की रात मिरहची थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास अज्ञात वाहन ने ट्रिपल राइडिंग करते बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवकों की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतकों में से एक युवक की शिनाख्त हरिओम (22) पुत्र गेंदालाल निवासी कासगंज के रूप में हो गई। दूसरी ओर, कोतवाली देहात क्षेत्र में सिढ़पुरा रोड पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने अधेड़ कुंवरपाल (55) को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बताते हैं कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।


मिरहची पुलिस ने बताया कि रविवार की रात आठ बजे के लगभग तीन युवक बाइक से थाना बागवाला के गांव कंसुरी में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी मिरहची थाना के गांव सिरसाटिप्पू के पास पहुंचते ही सामने से आते अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल लेकर आ रही थी। मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दोनों युवकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि एक युवक की जेब से निकली आरसी से उसकी पहचान हरिओम निवासी गांव जखैरा थाना ढोलना जिला कासगंज के रूप में हुई, जबकि अन्य दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिनकी पहचान कराई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस बाइक पर यह तीनों युवक बैठे थे उस बाइक का नंबर यूपी 87 बी, 5606 है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरी ओर, जिला कासगंज के थाना गंजडुडंवारा के गांव छितौनी निवासी कुंवरपाल (55) कोतवाली देहात के गांव नगला फरीद में रविवार की रात साढ़े आठ बजे के लगभग दावत खाने आ रहे थे। बस से गांव अंबारी के पास उतरे, तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें