फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन जली, भीषण गर्मी में तड़पे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सेंथरी से शहर के लिए आने वाली अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन रात के समय आग लगने से जल गई। इससे पुरानी मंडी और नई मंडी फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण गर्मी में आधे शहर के लोग तड़प उठे। मंडी क्षेत्र, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, किदवई नगर आदि इलाकों की बिजली रात भर गुल रही। इन इलाकों में करीब 10 हजार विद्युत कनेक्शन हैं। इससे संबंधित परिवारों के 50 हजार से अधिक लोग रात भर बेहाल रहे। अन्य फीडर से लाइन जोड़कर सुबह के समय वैकल्पिक रूप से आपूर्ति सुचारुकराई गई।
विज्ञापन

सेंथरी के पास बाईपास का ओवरब्रिज बना हुआ है। वहां निर्माण कार्य करा रही कंपनी ने विद्युत लाइन को अंडरग्राउंड कर दिया है। मंगलवार रात कुछ लोगों ने पुल के नीचे कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे अंडरग्राउंड हाईटेंशन लाइन जल गई। लाइन जलने से किदवई नगर, होली मोहल्ला, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशगंज, रेवाड़ी मोहल्ला, मेहता पार्क मोहल्लों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र शीतलपुर की आपूर्ति भी बंद हो गई। गर्मी से परेशान उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंच अधिकारियों-कर्मचारियों ने आग को बुझाया और आपूर्ति को बहाल करने में जुट गए।
तीन फीडरों से शुरू की गई आपूर्ति
एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने से पुरानी मंडी व न्यू मंडी के फीडर बंद हो गए थे। ऐसे में पुरानी मंडी के फीडर को ओल्ड सिटी के फीडर से सप्लाई दी गई। यहां करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। वहीं किदवई नगर, होली मोहल्ला, आवास विकास व कैलाशगंज को ठंडी सड़क वाले फीडर से आपूर्ति दी गई। यहां तीन से चार घंटे तक का समय लग गया। जबकि शीतलपुर क्षेत्र को कोतवाली देहात के फीडर से आपूर्ति दी गई। यहां करीब पांच घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

बुधवार शाम तक चलता रहा कार्य
मंगलवार की रात हाईटेंशन लाइन में आग लगने से काफी केबिल जल गईं। जीटी रोड निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था के कर्मचारी बुधवार शाम तक केबिल को दुरुस्त करने का कार्य करते रहे। वैकल्पिक रूप से की गई व्यवस्था के बीच बुधवार को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें