फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में जिले में टॉपर रहीं छात्राएं

Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में जिले में टॉपर रहीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पढ़ी तो आगे बढ़ीं बेटियां। एटा की बेटियों ने इस लाइन को सार्थक कर दिखाया है। इंटरमीडिएट में रामबाल भारती इंटर कालेज के तीन छात्राएं अंशिता यादव, दीक्षा यादव, गौरव कुमार 500 में से 477 अंक समान पाकर जिले के टॉपर रहे। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में 600 में 572 अंक पाकर आरडी इंटर कालेज अलीगंज की छात्रा विश्व प्रभा यादव ने जिले में पहले स्थान पर बाजी मारी है।
विज्ञापन

जिले की बेटियों ने एक बार फिर यूपी बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया है। इंटरमीडिएट में अंक प्राप्त करने का रिकार्ड रहा। वहीं राम बाल भारती के एक छात्र और दो छात्राओं ने समान 577 अंक प्राप्त कर एक दशक में सर्वाधिक अंक पाने का कीर्तिमान बनाया है। इतना ही नहीं इसी विद्यालय के टॉप टेन के 17 विद्यार्थियों में 13 छात्राएं एवं चार छात्र शामिल हैं। वहीं अलीगंज के आरडी इंटर कालेज की छात्रा विश्व प्रभा यादव ने 572 अंक पाकर जिले में अपनी व विद्यालय की पहचान बनाई है।

श्रीराम बाल भारती के नाम रहा रिजल्ट
जिले का प्रतिष्ठित विद्यालय रामबाल भारती इस बार बोर्ड परीक्षा परिणाम में छा गया। इंटर के टॉप टेन में नौ टॉपर्स इसी संस्था के हैं। वहीं 475 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं शिवांगी श्री गणेश इंटर कालेज कुतुकपुर की छात्रा है। विद्यालय की प्रतिष्ठा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मेधावियों की अधिकांश शासकीय योजनाओं का लाभ इस विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिलता है। विगत दिनों संपन्न नि:शुल्क लैपटॉप वितरण योजना में सर्वाधिक मेधावी इसी विद्यालय के लांभांवित हुए हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार गदगद ही नहीं वरन गौरवांवित भी है। शिक्षकों का सही मार्गदर्शन एवं बच्चों की मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन

---डॉ रामनिवास यादव, निदेशक एवं दुर्वेश यादव प्रधानाचार्य, श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें