फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनेशपुर में 150 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 15 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
गनेशपुर में 150 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम गनेशपुर में तीन दिनों में हुई चार बच्चों की मौत के बाद पहुंचे उपजिलाधिकारी संदीप गुप्ता के निर्देश पर रविवार को अवागढ़ स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डा. अजय गर्ग ने बीमारों को दवा वितरित कराई।
विज्ञापन

चिकित्सक डा. गर्ग ने बताया कि रविवार दोपहर तक टीम ने करीब सौ बच्चों के स्वास्थय का परीक्षण किया गया, लेकिन बच्चों में किसी भी बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले। सिर्फ एक बालिका दुर्वेश में बीमारी का लक्षण मिले हैं। उसकी स्लाइड बना कर जांच के लिए भेज दिया है। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वालों में फार्मेस्टिट लक्ष्मीनरायन, रंजीत, परिमल राय आदि शामिल हैं।
यह था मामला
 ज्ञात हो कि गनेशपुर में गत 11 मई को लोटन सिंह की पुत्री भूरी 9, 12 मई को अतेंद्र दिवाकर की पुत्री रचना 5 वर्ष, बेटा सचिन एक वर्ष और 13 मई को नेहा 3 वर्ष की मौत होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया था। सूचना पर एसडीएम संदीप गुप्ता ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों से बात करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को जांच के आदेश दिए थे। मृतक बच्चों के परिवार की आर्थिक स्थित को देखते हुए एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने एवं लोहिया आवास दिलाने का आश्वासन दिया था। एसडीएम ने प्रकरण की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें