जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में कार्य करता एक बाहरी अनाधिकृत व्यक्ति। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाहरी व्यक्तियों के भरोसे चल रही हैं। यहां लैब से लेकर वार्ड में भर्ती मरीजों की मरहम पट्टी तक अनाधिकृत लोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सेवाएं ली जा रही हैं, जो विभाग में कार्यरत ही नहीं हैं। प्रदेश सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने का दावा कर रही है, लेकिन यहां जिला अस्पताल राम भरोसे चल रहा है।
विभागीय स्वास्थ्य कर्मी आराम फरमाते हैं। वहीं बाहरी व्यक्ति मरीजों का उपचार करते नजर आते हैं। जिला अस्पताल की लैब में दो से तीन व्यक्ति बाहरी देखे जा सकते हैं। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों की मरहम पट्टी करते ऐसे व्यक्ति मिल जाते हैं, जिनकी किसी पद पर नियुक्ति नहीं है। यह लोग मरीजों से रुपये ऐंठते हैं। जबकि मरीज उन्हें अस्पताल का कर्मचारी समझकर मजबूरन रुपये दे देते हैं।
डोलि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज का परीक्षण करता अनाधिकृत व्यक्ति ।संवाद- फोटो : ETAH