एटा। कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। शनिवार को दो संक्रमितों की मौत बागवाला कोविड अस्पताल में हो गई। वहीं जिले में 151 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 8023 हो गई है।
शहर के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी एक अधेड़ पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए। उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। शांति नगर निवासी एक अधेड़ तीन दिन पूर्व पॉजिटिव आए। ऑक्सीजन लेवल कम होने पर उन्हें बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
नोडल अधिकारी कोविड अस्पताल डॉ. सीएल यादव ने बताया कि बागवाला कोविड अस्पताल में दो संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं 151 नए संक्रमितों को स्वास्थ्य टीमों द्वारा होम आइसोलेट किया जा रहा है।