फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: छत पर आकर युवती के साथ की छेड़छाड़, दादी के जागने पर भागा

Sun, 05 Oct 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। छत पर आकर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहा आरोपी दादी के जागने पर भाग गया। मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के परिजन ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती की मां ने जलेसर में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि गांव मिसौली निवासी युवक बीपी सिंह शुक्रवार आधी रात छत पर आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। यह देख बेटी ने शोर मचाया तो दादी जाग गईं। उनको देखकर आरोपी भाग गया। आरोप है कि युवक बेटी को आए दिन घेरकर परेशान करता है। कई बार समझाने के बाद भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को पीड़िता की मां ने थाना जलेसर में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें