एटा। अगर आपको ट्रेन के माध्यम से यात्रा करनी है तो टिकट आरक्षित स्टेशन पर जाकर करा सकते हैं। इसके बाद संबंधित ट्रेन की सवारी करने के लिए आपको टूंडला या मथुरा ही जाना पड़ेगा। तभी आप आगे की यात्रा कर पाएंगे। जिले के तमाम लोग अन्य प्रांतों में रोजगार करते हैं। त्योहार के समय उनके लिए आवागमन में उन्हें यह मुसीबत उठानी पड़ेगी।
जिले के लोगों को रेल परिवहन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। एक मात्र यात्री गाड़ी का संचालन किया जा रहा है, जो यहां की जनता को रास नहीं आ रही है। जिसका कारण है कि एक मात्र यात्री गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। जो सुबह के समय टूंडला से एटा आती है, यहां से 8.30 बजे आगरा फोर्ट के लिए रवाना हो जाती है। वहां दिन भर आगरा फोर्ट पर खड़ी रहती है। उसके बाद शाम को 5.25 पर आगरा फोर्ट से चलकर लगभग 8.30 बजे एटा पहुंचती है।
जिले के तमाम लोग अन्य प्रांतो में नौकरी व अन्य प्रकार के रोजगार करते हैं। जिसके चलते ट्रेन से आवागमन करना पड़ता है। इसके लिए वह टिकट का आरक्षण तो एटा रेलवे स्टेशन से ही करा लेते हैं, लेकिन उस ट्रेन से यात्रा करने के लिए टूंडला या मथुरा की दौड़ लगानी पड़ती है। जिसके चलते ट्रेन के किराए से अधिक तो वहां तक पहुंचने में बस और टैक्सी का किराया लग जाता है। इसके अलावा लोग दिल्ली, जयपुर, मथुरा और अयोध्या के लिए कम से कम एक साप्ताहिक ट्रेन के संचालन की मांग लगातार कर रहे हैं। अभी तक इस मांग पर विचार नहीं किया गया है।