फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने पालिका के सभी कार्यालय कराए बंद, काम ठप

विज्ञापन
नगर पालिका में हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते सफाई कर्मी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हाथरस में वाल्मीकि समाज की बालिका के साथ हुए जघन्य हत्याकांड के बाद से जिले के लोगों में भी उबाल है। शनिवार को सफाईकर्मियों ने पालिका के सभी विभागों को बंद करा दिया। इससे समस्त कार्य ठप हो गया। साथ ही दो दिन की हड़ताल करने का एलान किया। कर्मचारियों ने प्रांगण में धरना देते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

शनिवार को हड़ताल के पहले दिन नगर पालिका के सभी सफाईकर्मचारी पालिका के प्रांगण में इकट्ठा हुए। यहां धरना और प्रदर्शन के दौरान आवाज उठी कि पालिका के अन्य विभागों में काम चल रहा है। इस पर सफाईकर्मी नेता नारेबाजी करते हुए पालिका कार्यालय में आए और ईओ के कार्यालय सहित सभी विभागों में कामकाज को बंद करा दिया।
सफाई कर्मचारियों ने आवाज दो हम एक हैं का नारे लगाते हुए पालिका में कोई कामकाज नहीं होने दिया। साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह उर्फ राजू विद्यार्थी, जिलाध्यक्ष मुकेश पहलवान, उपाध्यक्ष दिनेश पहलवान, नगर अध्यक्ष करतार सिंह, जिला महामंत्री बालकपूर, पूरन सिंह, राजू वकील समेत समस्त महिला व पुरुष सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं बने प्रमाणपत्र
नगर पालिका में काम बंद कराने से यहां जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, पंजीकरण हाउस और वाटर टैक्स जमा करने वाले लोगों को परेशानी हुई, उन्हें लौटना पड़ा। वहीं अन्य कार्य भी नहीं हो सके।
दोषियों को मिले कड़ी सजा
एटा। अखिल भारतीय यादव महासंघ ने हाथरस की घटना के विरोध में शनिवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया गया। मांग की गई कि पीड़ित परिजनों को पचास लाख रुपये की सहायता और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रवी यादव, मुनेश यादव, आकाश यादव, अजीत यादव, राजीव ठाकुर, राज चौधरी, योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
सवर्ण समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
जलेसर। हाथरस जिले के गांव फूलपुर में हुई घटना को लेकर सवर्ण समाज के युवाओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम एसपी वर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें मामले की निष्पक्ष जांच कराने एवं संलिप्त लोगों के नारको टेस्ट कराने की मांग की। पंकज सिंह ने कहा कि बालिका के साथ हुई घटना की पुरजोर निंदा की जाती है। जिसने जितना अपराध किया उसे उतनी सजा लनी चाहिए।
मौजूदा समय में कुछ राजनीतिक पार्टियां ठाकुर समाज को बदनाम करने का प्रयास कर रही हैं। प्रकरण की जांच सीबीआई से निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में विक्की ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, रिपुदमन सिंह, मुकेश कुमार, विजय कुमार सिंह, जेपी सिंह, रमेश पाल सिंह, मनु ठाकुर, आशु ठाकुर, दलबीर सिंह, रिंकू ठाकुर, पवन ठाकुर रहे।
विज्ञापन

हाथरस की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय मिले और आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। यही वाल्मीकि समाज की मांग है।
- राजू वकील
बिटिया के साथ जिन लोगों ने जघन्य अपराध किया है उन लोगों को फांसी दी जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना ही चाहिए।
- अनार देवी, सफाईकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें