न्यौली क्षेत्र के गांव गड़पुरा में रविवार को एक ग्रामीण की खेत की जुताई करते समय हेरो से कट कर मौत हो गईं।
रविवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे गांव निवासी सोरन उर्फ भोला (45) पुत्र बल्लू सिंह खेत पर जुताई के लिए गया हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे लगे हेरो से जुताई की जा रही थी।
भोला हेरो पर बैठा हुआ था तभी उसका अचानक पैर फिसल गया और वह हेरो में फंस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई।
भोला का शव देखकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना परिवारीजनों ने पुलिस को नहीं दी।